शिकारियों पर नहीं दिखा आरोन का असर, अब ग्वालियर में मारा चीतल   

author-image
Akash Mishra
एडिट
New Update
 शिकारियों पर नहीं दिखा आरोन का असर, अब ग्वालियर में मारा चीतल   

Gwalior. देव श्रीमाली, गुना में शिकारियों के खिलाफ की गई कार्रवाई के बाद भी शिकारियों के हौंसलो पर कोई असर नही पड़ा है। बीते रोज शिकारियों ने ग्वालियर (gwalior) स्थित घाटीगांव के जंगलों में एक चीतल (chital) का शिकार किया। जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। मामला ग्वालियर जिले के घाटीगांव वन क्षेत्र है। वन विभाग की सबसे संवेदनशील मानी जाने वाली छोंडा और जौरासी वन चौकी क्षेत्र में पनिहार की कन्हेर झील (jheel) के नजदीक शिकारियों ने एक चीतल को गोली (goli) मार दी। गोली की आवाज सुनाई देने पर साधुओं ने इसकी जानकारी वन विभाग कीटीम को दी। जब वन विभाग की टीम मे जंगल में सर्चिंग शुरू की तो, कन्हेर झील के पास खून से लथपथ एक चीतल पड़ा मिला। इसके बाद वन टीम की टीम लगभग तीन साल उम्र के घायल चीतल को उपचार के लिए पहले बर्रई ले गई। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 



पहले भी हो चुके हैं शिकार

इस घटना से साफ है कि, आरोन में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के बाद भी शिकारियों में कोई डर नहीं है। वे लगातार शिकार करने जंगल मे जा रहे हैं। विगत पांच मई को एक खरगोश के शिकार की भी खबर मिली थी इसका एक वीडियो वायरल हुआ था इस वीडियो में आंतरी में इन शिकारियों को पकड़ने के बाद छोड़ने के दृश्य कैद थे। इस मामले में अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक विश्राम सागर ने डीएफओ से इसकी जांच करने को भी कहा था। लेकिन इस मामले में अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। 


disclosure अपहरण मध्यप्रदेश न्यूज खुलासा Seher News सीहेर न्यूज kidnapping पुलिस नाबालिग Madhya Pradesh News police minor